Balrampur News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
बलरामपुर, अक्टूबर 17 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। मथुरा बाजार क्षेत्र के चैसार गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। आयोजन से पहले श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी से पवित्र जल लाकर कलश पूजन किया। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कथा का वाचन अयोध्या धाम के संत सर्वेश महाराज कर रहे हैं। भाजपा नेता जनार्दन मिश्रा और डॉ. अशोक कुमार मिश्रा के संयोजन में आयोजित कथा के मुख्य यजमान डॉ. शिवराम मिश्रा और मुन्नी देवी हैं। कथा के दौरान संत सर्वेश महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.