बलरामपुर, जुलाई 15 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना पुलिस ने गन्ना खेत में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत के मामले में बुधवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।एसपी विकास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट के मजरा बेनीपुरवा निवासी राजाराम यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के तिलकराम राजभर और रक्षाराम राजभर ने अपने गन्ने के खेत की घेराबंदी में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था। बीते सोमवार को उनकी 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी शौच के लिए खेत की ओर गईं थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। थाना रेहरा बाजार पुलिस ने इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज ...