बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम कटिया में रविवार शाम पुरानी बात को लेकर विवाद के बाद एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सात लोगों ने वादी, उसकी पत्नी और पुत्री प्रियांका के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में परिवार के सदस्यों को चोटें आईं। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के अनुसार, चार अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने परिवार के साथ था। इसी दौरान गांव के राजा, घनश्याम, प्रह्लाद, दुर्गेश, आशा देवी, ममता और सुमन वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लात-घूंसों से भी पिटाई की गई। मारपीट के दौरान परिवार के सदस्यों को चोटें आईं। आ...