बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कटिया पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की जान बचाने में डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई अहम साबित हुई। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज भेजकर उपचार शुरू कराया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे कटिया पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना गजेन्द्र कुमार यादव ने डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही पीआरवी-7172 की टीम बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्र...