बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर। सदर विकासखंड के गौरा त्रिकौलिया से गौरा चौराहा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। ग्रामीण कमलेश यादव, अवध राम, दिलीप व गिरजेश कुमार ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मार्ग को पक्का कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...