बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर। वार्ड नंबर-9 स्थित मंडी समिति परिसर में बसंत लाल इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के पास लगी हाईमास्ट लाइट कई महीनों से खराब पड़ी है। लाइट बंद होने से शाम ढलते ही विद्यालय और आसपास का क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां लगा हाईमास्ट लाइट वर्ष 2023-24 में क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत 12.50 मीटर ऊंचाई पर स्थापित किया गया था। शुरुआती दिनों में इसकी रोशनी दूर तक फैलती थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद खराब हो गई और इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। विद्यालय प्रबंधक विवेक गोयल ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इ...