बलरामपुर, नवम्बर 1 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, बलरामपुर। तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात ग्राम लौकहवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक खलासी की मौत हो गई जबकि बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह यातायात सुचारु कराया। शनिवार रात करीब सवा 11 बजे ट्रक तुलसीपुर की ओर से बलरामपुर जा रहा था। ग्राम लौकहवा के पास चालक ने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरद...