बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को कन्या इंटर कॉलेज के पास तुलसीपुर मार्ग पर ऑपरेशन मजनू चलाकर छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यालय से निकल रही छात्राओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के साथ अन्य आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला आरक्षी पूजा पासवान ने छात्राओं से कहा कि यदि स्कूल आते-जाते समय कोई असामाजिक तत्व या मनचला परेशान करे तो बिना संकोच तत्काल हेल्पलाइन पर सूचना दें। उन्होंने बताया कि पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। अभियान के दौरान छात्राओं को निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर एंट...