बलरामपुर, अक्टूबर 8 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। नामांतरण प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, जिसके चलते करीब 347 मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। पेशी पर पहुंचे वादकारी कार्य बहिष्कार के कारण निराश होकर वापस लौट गए। उधर अधिवक्ताओं के जमीन के बैनामा बहिष्कार के चलते उपनिबंधन कार्यालय उतरौला में लगातार 12वें दिन भी एक भी बैनामा नहीं हुआ। इससे कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा। अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ताओं के चक्का जाम और जमीन के बैनामा बहिष्कार के बावजूद प्रशासन ने ऑनलाइन नामांतरण का आदेश वापस नहीं लिया है। न्यायालय में कार्य बहिष्कार के कारण बड़ी संख्या में म...