बलरामपुर, अक्टूबर 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ऑनलाइन दाखिल-खारिज व बैनामा की प्रक्रिया के विरोध में वकीलों का आंदोलन तेज हो रहा है। उतरौला और तुलसीपुर के वकीलों के आंदोलन को समर्थन देते हुए जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन बलरामपुर के सदस्यों ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एसोसिएशन की ओर से डीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उतरौला व तुलसीपुर के अधिवक्ता ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के विरोध में कई दिनों से न्यायिक कार्य से विरत हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था को लेकर उनकी आपत्तियों का समाधान किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ऑनलाइन दाखिल-खारिज व बैनामा के विरोध में वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य उधर,...