बलरामपुर, जुलाई 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पूरबटोला में ऑटो चालक से हुए विवाद की जानकारी लेने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट और ई-रिक्शा में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला पूरबटोला (कटार सिंह स्कूल के निकट) निवासी अनिल कुमार चौधरी, पुत्र स्वर्गीय हर्ष चौधरी ने कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में बताया कि उसके ऑटो चालक का किसी बात को लेकर स्थानीय निवासी सुजीत कुमार उर्फ राजा कश्यप, पुत्र स्वर्गीय रामलखन से विवाद हो गया था। इसी मामले की जानकारी लेने के लिए वह 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:45 बजे आरोपी के घर के पास पहुंचा।

हमले का विवरण आरोप है कि पूछताछ करने पर सुजीत कुमा...