बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज ने ऐतिहासिक दुःखहरण नाथ मंदिर परिसर के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की और कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bagpat News: कांवड़ यात्रा: सिविल डिफेंस वालिंटियर संभ...