बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला तहसील क्षेत्र के थाना गैड़ास बुजुर्ग अंतर्गत बौडिहार गांव में जमीन की पैमाइश और विवाद के निस्तारण के बाद लगाए गए पत्थर नसब को उखाड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की ओर से निर्धारित स्थान पर लगाए गए पत्थर को हटाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना गैड़ास बुजुर्ग के बौडिहार गांव में जमीन संबंधी विवाद के निस्तारण के बाद राजस्व विभाग की ओर से नियमानुसार पैमाइश कर निर्धारित स्थान पर पत्थर नसब लगाया गया था। आरोप है कि गांव निवासी सफीउल्ला पुत्र अब्दुल रसीद ने लगाए गए पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया। पत्थर हटाए जाने की जानकारी होने पर संबंधित पक्ष ने उपजिलाधिकारी उतरौला के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की ...