बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को 09वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बलरामपुर मुख्यालय में सत्यनिष्ठा शपथ समारोह का आयोजन किया गया। सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और बल कार्मिकों ने ईमानदारी, निष्ठा तथा पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान कमांडेंट ने उपस्थित अधिकारियों एवं बल कार्मिकों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सभी ने अपने कार्यों में नैतिक मूल्यों का पालन करने, कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखने व भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव सजग रहने की प्रतिबद्धता जताई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: एसएसबी जवानों ...