बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। शिवपुरा मंडल के लालपुर विशुनपुर चौराहे पर आयोजित जनसंवाद व चौपाल कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र ने टूटेपुरवा में 600 मीटर लंबे खड़ंजा निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सड़क, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी और अन्य स्थानीय समस्याएं उठाईं। इस पर एमएलसी श्री मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनकर विकास कार्यों को लेकर सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब, किसान एवं जर...