बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। संवाददाता। बिजली विभाग ने 11 केवी औद्योगिक व 11 केवी सिविल लाइन पोषकों पर प्रस्तावित कार्य के चलते एक से तीन सितंबर तक विद्युत आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड बलरामपुर के अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि 11 केवी इंडस्ट्रियल व 11 केवी डीएम आवास पोषक से जुड़े क्षेत्रों में एक, दो व तीन सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान बलापुर रोड स्थित आरएनजीओ प्लांट को 1200 केवीए विद्युत संयोजन देने के लिए 33 केवी लाइन निर्माण के अवशेष कार्य कराए जाएंगे। शटडाउन से औद्योगिक आस्थान धर्मपुर (इंडस्ट्रियल एरिया), जिला कारागार, पुलिस लाइन, जिला जज आवास, पुलिस अधीक्षक आवास, तुल...