बलरामपुर, जुलाई 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से आदर्श नगरपालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' की अध्यक्षता में सभासदों व कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय मुख्यमंत्री के वर्चुअल बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक नागरिकों को नगरपालिका के पानी टंकी परिसर से नि:शुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपने घरों, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों व उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक...