Balrampur News: एकता अखंडता एवं समृद्धि का प्रतीक तिरंगा यात्रा:शैलेश
बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। गुरुवार को नगर पंचायत पचपेड़वा में जुड़ीकुइयां चौराहे से लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे युवाओं, छात्रों, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। देशभक्ति गीतों से नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' और नगर पंचायत अध्यक्ष रवि कुमार वर्मा की मौजूदगी में हुआ। जुड़कुइयां चौराहे से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर लोगों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.