Balrampur News: ऊर्जा के भविष्य पर छात्रों ने रखे विचार, खुशी प्रथम व अनुज मौर्य रहे द्वितीय
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर में राज्य विज्ञान संस्थान व जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देश पर जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं व चुनौतियां रहा। जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित कक्षा आठ से दस तक के मेधावी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के भविष्य, संभावनाओं और सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विस्तार, सौर एवं पवन ऊर्जा की उपयोगिता तथा वर्ष 2047 तक भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की संभावनाओं को अपने प्रस्तुतीकरण में प्रमुखता से रखा। यह भी पढ़ें- Madhepura News: एमएड इंटर्नशिप के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.