बलरामपुर, अक्टूबर 28 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। दारुल उलूम फारूकिया पुरवा में फजीलते उम्मा व तहफ्फुजे नामूसे रिसालत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से आए उलेमाओं और शायरों ने शिरकत कर लोगों को धार्मिक शिक्षा, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की सरपरस्ती सय्यद शकीबुर्रहमान उर्फ भय्यू मियां और सय्यद फैजानुद्दीन नईमी ने की, जबकि संयोजन तहव्वर खान ने किया। कॉन्फ्रेंस में हजरत मौलाना सय्यद दानिश दीन नईमी, डॉ. आसिफ रजा सैफी, अरबाब फारूकी, मोहम्मद कलीम रजा और नेपाल से आए शायर इस्तियाक नेपाली सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खान और आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज भी शामिल हुए। इस दौरान दूरदराज से पहुंचे अकीदतमंदों ने उलेमाओं की तकरीरें सुनीं और दीन...