बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। खरीफ फसलों की बुवाई-रोपाई के बाद टॉप ड्रेसिंग के समय यूरिया की मांग बढ़ गई है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर उर्वरकों की बढ़ी मांग को देखते हुए शनिवार को जिले में दुकानों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। उर्वरकों में मिलावट की आशंका होने पर सात नमूने लिए गए। तीन के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। छह विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस व दो को चेतावनी दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहकारिता, कृषि व राजस्व विभाग की तहसीलवार गठित संयुक्त टीमों ने थोक व खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के 25 प्रतिष्ठानों की जांच की। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: उर्वरक की 31 दुकानों पर छापे, एक का लाइसेंस निलंबित इस दौरान पीओएस मशीन से स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ अभिलेख भी खंगाले गए। जिला कृषि ...