बलरामपुर, अगस्त 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवररेटिंग, टैगिंग, कालाबाजारी और जमाखोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि फुटकर विक्रेताओं को समय से पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। यदि किसानों को उर्वरक के साथ अन्य सामान खरीदने के लिए मजबूर किया गया या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की गई तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: उर्वरक गोदामों का औचक निरीक्षण, स्टॉक व अभिलेख मिले दुरुस्त उन्होंने ऐसे थोक विक्रेताओं की भी जांच करान...