बलरामपुर, जुलाई 3 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत जयनगरा में शुक्रवार को उपनिदेशक पंचायती राज बस्ती मंडल हरिकेश बहादुर ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओएसआर (स्वयं के स्रोत से आय) की समीक्षा करते हुए जन सेवा केंद्र व आरआरसी के प्रभावी संचालन के माध्यम से ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रशासक को निर्देशित किया। कहा कि ग्राम पंचायत के सभी पात्र परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाए, ताकि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। पंचायत भवन के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि भवन लगभग 28 वर्ष पुराना हो चुका है। इसे देखते हुए उन्होंन...