बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: उतरौला/बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला तहसील मुख्यालय को श्रृंगार जोत समेत दर्जनों गांवों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग इन दिनों राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। महुआ धनी स्थित धनी चौराहा मोड़ के पास सड़क धंसने से बीच रास्ते में करीब तीन से चार फीट गहरा और छह फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। बरसात के पानी से गड्ढा पूरी तरह भर जाने के कारण इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा इसी गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई बच्चे रिक्शे के नीचे दब गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें आईं।

हादसे का विवरण समाजसेवी राम बेचन शास्त्री ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ ब...