Balrampur News: उतरौला में पटाखा दुकानों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
बलरामपुर, सितम्बर 7 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। उपजिलाधिकारी उतरौला योगेंद्र शरण शाह और क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार ने सोमवार को फायर सर्विस टीम के साथ कस्बा गांधीनगर में आतिशबाजी व पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को अग्निशमन एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर पटाखा बिक्री व भंडारण से संबंधित वैध लाइसेंसों की जांच की गई। लाइसेंस में निर्धारित मात्रा का दुकानों में रखे पटाखों से मिलान किया गया। इसके अलावा कार्यशील अग्निशामक यंत्र, पानी व बालू से भरी बाल्टियों की उपलब्धता भी परखी गई। अधिकारियों ने घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण पर रोक दोहराते हुए शासन द्वारा चिन्हित खुले और सुरक्षित स्थलों पर ही मानकों के अनुसार दुकाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.