बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए प्लग में तार लगाते समय शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की जानकारी काफी देर बाद परिजनों को हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांधीनगर पानी टंकी के पास रहने वाले 55 वर्षीय कुन्नू पुत्र निसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे आर्यनगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में अपने ई-रिक्शा की बैट्री चार्ज करने गए थे। बताया जा रहा है कि वह कमरे में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए प्लग में तार लगा रहे थे। इसी दौरान तार शरीर के संपर्क में आ गया और वह करंट की चपेट में आ गए। जिसके चलते हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय उनकी वृद्ध मां दूसरे कमरे में मौजूद थीं। काफी देर तक जानकारी न हो...