बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। शनिवार शाम सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे 55 वर्षीय दयाराम यादव को अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दयाराम की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हर्रैया क्षेत्र के पांडेयपुरवा निवासी दयाराम यादव शनिवार शाम कैसरगंज तिराहे से सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में धोबैनिया नाला के पास एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि दयाराम के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। मौत की खबर मि...