बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड के ग्राम गोपीभारी शेखडीह स्थित हुसैनी जामा मस्जिद में बीमारे कर्बला हज़रत इमाम सज्जाद की शहादत के सिलसिले में अंजुमन हुसैनी के बैनर तले मजलिस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की निगरानी जावेद हसन ने की। पहली मजलिस को जलालपुर से आए मौलाना फरमान अली तथा दूसरी मजलिस को दिल्ली से आए मौलाना हाफिज़ मोहम्मद रज़ा रिज़वी ने संबोधित किया। इससे पहले मौलाना नकी इमाम, अली हसन जाफर उतरौलावी, अली वज़ीर औन और अली सनावर ने कलाम पेश किए, जबकि संचालन कौनैन अब्बास ज़ैदी ने किया। मौलाना हाफिज़ रज़ा रिज़वी ने कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन ने अपने खून से दीन-ए-इस्लाम की हिफाज़त की और बाद में हज़रत जैनब व इमाम सज्जाद ने उसके पैगाम को दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने इमाम सज्जाद पर हुए अत्याचार और शहाद...