बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। हरैया सतघरवा विकासखंड के ग्राम इटैहिया में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। अपने अपने हिन्दुस्तान अखबार ने लगातार दो दिनों तक इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने इटहिया गांव पहुंचकर हेंगहा नाले के कैचमेंट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जल निकासी में बाधा बन रहे अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर नाले की खुदाई शुरू करा दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पहाड़ी नाले की बाढ़ से घिरे इटैहिया गांव पहुंचे डीएम अधिकारियों ने जल निकासी के लिए अवरुद्ध मार्गों को साफ...