बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर। दीपावली त्योहार को लेकर इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर थाना गैसड़ी क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम सभा सकरा समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में संयुक्त टीम ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन तलाशी ली गई। टीम ने सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान, अवैध खनन और घुसपैठ जैसी गतिविधियों पर नजर रखी। इसके साथ ही सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। संयुक्त टीम ने ग्राम स...