बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में आलू की खेती करने वाले किसानों को उन्नत प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उद्यान विभाग को तीन प्रजातियों के कुल 65 क्विंटल आलू बीज का आवंटन कर दिया गया है। किसान विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराकर बीज की अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे। वरिष्ठ जिला उद्यान निरीक्षक रवि त्रिपाठी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में आलू विकास से जुड़ी योजनाओं का संचालन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। जिले को कुफरी सिंदूरी के 11 क्विंटल, कुफरी चिप्सोना-1 के पांच क्विंटल व कुफरी संगम के 50 क्विंटल बीज दिया गया है। निर्धारित नियमों के अनुसार, एक किसान अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए आलू बीज ले सकेगा। प्रत्येक प्रजाति के लिए अधिकतम आधा हेक्टेयर तक बीज देय होगा। आवेदन में कम से कम दो प्रज...