बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिसाह (केरावगढ़) में आम खाने को लेकर हुए विवाद में महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम तिसाह निवासी प्रेमा देवी पत्नी बरसाती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा बगीचे में आम खाने गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के कुलदीप और मनदीप पुत्र शेषराम ने उसके साथ मारपीट कर दी। बेटे से जानकारी मिलने पर जब वह उलाहना देने आरोपियों के घर पहुंचीं तो वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि शाम करीब सात बजे कुलदीप की पत्नी उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर मनदीप, कु...