बलरामपुर, अगस्त 11 -- Balrampur News: डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, फरियाद लेकर पहुंचे 20 वर्षीय युवक का तत्काल बनवाया आधार बलरामपुर, संवाददाता। आधार कार्ड न होने से घायल के पैर का इलाज नहीं हो पा रहा था। इलाज कराने में असमर्थ 20 वर्षीय युवक मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के पास पहुंचा। युवक ने अपनी आर्थिक मजबूरी और पैर की बिगड़ती हालत के बारे में डीएम को बताया। समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और युवक का आधार कार्ड बनवाने के साथ ही उसका उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए।

हरैया सतघरवा विकासखंड के मणिपुर महमूदनगर फकीरीडीह निवासी रिंकू ने जिलाधिकारी को बताया कि कुछ समय पहले उसके पैर में चोट लग गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह समय से उपचार नहीं करा सका। इलाज के अभाव में पैर की...