बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवानीपुर तुलसीपुर में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए बैगलेस डे आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने बिना बैग के विद्यालय पहुंचकर विभिन्न मनोरंजक और शिक्षाप्रद गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, नृत्य और अन्य खेलकूद गतिविधियां कराई गईं। प्रार्थना और मेडिटेशन के माध्यम से बच्चों को मन शांत रखने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें आयु और समझ के अनुरूप गुड व बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड : हर छात्र के लिए हिन्दुस्तान ओलम्प...