Balrampur News: आठ साल से आवंटन के इंतजार में सब्जी मंडी
बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: सादुल्लाह नगर। कस्बे के जिला पंचायत डाक बंगला परिसर में करीब आठ वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से बनाई गई सब्जी मंडी अब तक चालू नहीं हो सकी है। आवंटन और लोकार्पण न होने से दुकानें तथा पटरी दुकानदारों के लिए बना चबूतरा झाड़ियों से घिरता जा रहा है। मजबूरी में सब्जी और फल विक्रेता सड़क की पटरियों पर दुकानें लगा रहे हैं, जिससे अतिक्रमण और जाम की समस्या बनी रहती है। बजरंगी यादव, तहारत रजा शाह, वजीर रायनी और चांद बाबू समेत लोगों ने मंडी का आवंटन कराकर चालू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.