बलरामपुर, जुलाई 7 -- Balrampur News: बलरामपुर। गन्ना किसानों व उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले की सहकारी गन्ना विकास समितियों में समिति स्तरीय सामाजिक सुरक्षा एवं नामांकन मेलों का आयोजन किया जाएगा। मेले प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे, जहां किसानों को विभिन्न बीमा, पेंशन एवं विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और नामांकन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति तुलसीपुर में 8 से 10 जुलाई, सहकारी गन्ना विकास समिति बलरामपुर में 13 से 15 जुलाई तथा सहकारी गन्ना विकास समिति उतरौला में 14 से 16 जुलाई तक मेले आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जन सुरक्षा बीमा योजनाओं की कार्यशाला में दी जानकारी उन्होंने संबंधित अधिका...