Balrampur News: आकाशीय बिजली गिरने से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जला
बलरामपुर, अगस्त 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में शनिवार शाम मध्यम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम सिरसिया स्थित कांशीराम आवास के पास लगा 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। तेज बिजली कड़कने के साथ ट्रांसफार्मर के पास लगे पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से उसके तीनों एचटी फ्यूज उड़ गए। इससे संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, कुछ दूरी पर ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर के आवास के सामने स्थापित 250 केवीए ट्रांसफार्मर के भी दो एचटी फ्यूज कट गए। स्थानीय निवासी शिवशंकर, दीपक गुप्त, बदलू, अंशू व दिवाकर ने बताया कि शनिवार की शाम करीब चार बजे मध्यम बारिश के दौरान अचानक तेज बिजली कड़की और इसके साथ ही ट्रांसफार्मर से जोरदार आवाज आई। इसके बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.