Balrampur News: आकर्षण का केंद्र बनी प्रतिमा
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: नवरात्रि पर मां शेरावाली की इलेक्ट्रॉनिक मूर्ति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मूर्ति के माध्यम से मां दुर्गा द्वारा चंड-मुंड असुरों के संहार की लीला का सजीव प्रदर्शन किया जाता है। मां के त्रिशूल से असुरों का वध होते देख श्रद्धालु जयकारे लगाने लगते हैं। जय मां वैष्णो देवी श्रृंगार सेवा समिति वर्ष 2005 से इस आयोजन को करा रही है। समिति अध्यक्ष पं. हरीराम ने बताया कि वर्ष 1994 से माता रानी की मूर्ति स्थापना की परंपरा शुरू हुई थी। लीला देखने के लिए बलरामपुर सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा के सजे भव्य दरबार, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.