बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं, जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सीएमओ और अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने की सख्त हिदायत दी। डिप्टी सीएम ने अस्पताल में पैसा लेने की शिकायत मिलने पर जांच के निर्देश दिए हैं। पूर्व सूचना के बावजूद अस्पताल की कई व्यवस्थाएं विपरीत पायी गई। वार्डों में सीलन, फायर यंत्रों के ठीक न होने और बेड पर दुकान से आयी नई चद्दर बिछी होने पर भी उन्होंने आपत्ति जतायी। दो टूक उन्होंने कहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाओं को ठीक कर लिया जाए। जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ाई जाए。 यह भी पढ़ें- Balrampur News: अस्...