बलरामपुर, जुलाई 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। एक ओर 17 जून को आयोजित किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर विभिन्न विभागों की तरफ से हुई कार्रवाई की अनुपालन आख्या जारी की गई है, वहीं मंगलवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने बिजली आपूर्ति, जर्जर सड़कों, सिंचाई, पशु चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता और सीसी रोड निर्माण सहित कई समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। उपजिलाधिकारी एसडीएम हेमंत गुप्त ने शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सदर तहसील सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसानों ने नई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। किसान राजकुमार...