बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सीमा जागरण मंच की जिला इकाई की बैठक रविवार को कैंप कार्यालय भगवतीगंज में हुई। इसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी शक्ति पूजन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने की। मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्याध्यक्ष उत्सवानंद ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ना जरूरी है। बैठक में अवधेश कुमार को जिला मंत्री और श्रीराम पांडेय को शिवपुरा खंड संयोजक का दायित्व सौंपा गया। जिला महामंत्री संजय यादव ने कार्यकर्ताओं से शक्ति पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक खंड से सहयोग की अपील की। कोषाध्यक्ष बालकराम मिश्रा ने कार्यक्रम के खर्च का विवरण प्रस्तुत कि...