Balrampur News: अमन लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत दो गिरफ्तार
बलरामपुर, अगस्त 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर में नगर क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित अमन लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से लॉज संचालक अनवर और एक महिला शालिनी उर्फ जूही को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोडवेज तिराहे के पास स्थित अमन लॉज में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना में लॉज संचालक अनवर के साथ एक महिला के भी इस गतिविधि में शामिल होने की बात बताई गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अधिकारियों के निर्देशन में लॉज पर छापा मारा。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: होटल सनराइज रेसीडेंसी में दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.