Balrampur News: अपर निदेशक स्वास्थ्य ने पल्स पोलियो अभियान की परखी तैयारियां
बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देवीपाटन मंडल गोंडा की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली हर सुविधाओं के बारे में गहनता से जांच की। अपर निदेशक ने सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के साथ सीएचसी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.