बलरामपुर, सितम्बर 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रंजड़ेरवा चौराहे पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित वैगनआर कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी गैसड़ी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीनों को बलरामपुर संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पचपेड़वा क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी सियाराम पुत्र जयराम स्प्लेंडर बाइक (यूपी47एजे2460) से गोंडा मजदूरी करने जा रहे थे। उनके साथ गांव के राकेश पुत्र शिवनरायन और समरहवा निवासी वृजेश पुत्र संतराम भी बाइक पर सवार थे। सियाराम के अनुसार, 10 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बज...