Balrampur News: अधूरी सफाई ने डुबोया इटैहिया, पहाड़ी नाले का पानी गांव में घुसा
बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। हिमालय की तलहटी से आने वाले पहाड़ी नाले ने एक बार फिर प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। थाना ललिया क्षेत्र के इटैहिया गांव में बुधवार देर रात नाले का तेज बहाव गांव में घुस गया, जिससे गलियां, रास्ते और प्राथमिक विद्यालय परिसर तक पानी से भर गए। रातभर ग्रामीण दहशत और परेशानी के बीच घरों से बाहर निकलने को मजबूर रहे। लोगों का आरोप है कि समय रहते नाले की समुचित सफाई और अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ा। ग्रामीण शिवकुमार वर्मा, पवन कुमार, तिलकराम, मनोज, जनकराम, अनूप और सुनील का कहना है कि करीब तीन माह पहले नाले की केवल खानापूर्ति करते हुए आधी-अधूरी सफाई कराई गई थी। नतीजा यह हुआ कि जैसे ही पहाड़ी क्षेत्र में बारिश हुई, पानी का पूरा दबाव गांव की ओर मुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.