Balrampur News: अधिवक्ता संघ ने सरदार पटेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बलरामपुर, अक्टूबर 31 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। अधिवक्ता संघ उतरौला की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सिविल जज उतरौला प्रभात कुमार दूबे ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 526 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश की आजादी के साथ राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में भी अतुलनीय योगदान दिया। अपर सिविल जज सिद्धांत सोलंकी ने कहा कि सरदार पटेल ने कम उम्र में उच्च शैक्षिक योग्यता हासिल की और विदेश में शिक्षा प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: श्रद्धा सुमन अर्पित कर भाजपाइयों ने लौह पुरुष को याद किया देश को एकजुट करने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.