बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के हितों को लेकर पुलिस प्रशासन से महत्वपूर्ण मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेन्द्र उपाध्याय एडवोकेट ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कहा कि किसी अधिवक्ता के खिलाफ शिकायत, प्रार्थना पत्र अथवा तहरीर मिलने पर तत्काल कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज करने से पहले संबंधित बार एसोसिएशन को सूचित किया जाए। उन्होंने पत्र में कहा है कि अधिवक्ता समाज के सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, जिनका उन्हें सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता बरतने की अपेक्षा की गई है। एसोसिएशन ने मांग की है कि अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की पहले निष्पक्ष जांच कराई जाए। कार्रवाई से पूर्व जिला बार, कलेक्ट्रेट बार अथवा युवा बार एसोस...