बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के बनकटवा खुर्द निवासी 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गोंडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक का पहले बलरामपुर और फिर बहराइच जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत होने के बाद परिजनों की सूचना पर हर्रैया पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटवा खुर्द निवासी मोहम्मद सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा बेटा सहीम छह सितंबर को बाइक से दवा लेने लखनऊ जा रहा था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत रात करीब दो बजे गोंडा जिला अस्पताल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक...