बलरामपुर, सितम्बर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय मार्ग पर चकव्वा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के गुरुवार को ग्राम मुडिला निवासी गुल्ले उर्फ हीरालाल (55) पुत्र बिहारी लाल बलरामपुर जा रहे थे। चकव्वा पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि म...