बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: गैसड़ी। स्थानीय क्षेत्र के मटेहना गांव के पास रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्राम प्रधान बृजमोहन मौर्य सहित रामचरित्र वर्मा, रामधीरज वर्मा, श्याम सुंदर पाल, शिव कुमार तिवारी और पंचम गिरी ने जिलाधिकारी से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराकर लोगों को राहत दिलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश में अंडरपास बने तालाब, ग्रामीणों का आवागमन हुआ प्रभावित यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश में अंडरपास बने तालाब, दर्जनों गांवों का आवागमन हुआ प्रभावित यह भी पढ़...